सपने संजोये लौटे रहे युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ कि परिजन टूट गए

सलोन क्षेत्र के बटोही होटल के पास युवक अंशुमान यादव निवासी डीह उम्र लगभग 22 वर्ष किसी शादी में जा रहा था। तभी अचानक चार पहिया वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।

Raebareli: सलोन क्षेत्र के बटोही होटल के पास युवक अंशुमान यादव निवासी डीह उम्र लगभग 22 वर्ष किसी शादी में जा रहा था। तभी अचानक चार पहिया वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घर वालों का कहना है युवक रेलवे का एग्जाम देकर आया था।

भीषण टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

वहीं गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर शुक्रवार एक तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए, हालांकि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मारी

जानकारी के अनुसार, देवगनपुर मजरे धूता निवासी प्रेमचंद्र जायसवाल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे उनकी कार ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर लल्ली की चक्की के पास पहुंची ही थी कि गदागंज की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

West bengal CM: बंगाल हुआ भगवामय, शुभेंदु होंगे बंगाल के नए अधिकारी, हुबली में आखिरकार खिला कमल

मौके पर अफरा-तफरी मच

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बच निकले और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Video: प्रतिमा के अपमान पर सपा कार्यकर्ता गुस्से में, बोले दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मखदूमपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं तथा फरार डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

Location :  Raebareli

Published :  8 May 2026, 5:16 PM IST

Advertisement