भोलेनाथ की आस्था का अनोखा संगम, पत्नी के स्वस्थ होने पर साथ निकले कांवड़ यात्रा पर

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली के एक दंपती की आस्था लोगों के लिए प्रेरणा बन गई। पत्नी की गंभीर बीमारी के दौरान पति ने बाबा भोलेनाथ से उनके स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी। अब पत्नी के स्वस्थ होने के बाद दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली के शिवालय में जलाभिषेक करने जा रहे हैं। यह यात्रा उनके लिए आस्था, विश्वास और जीवनसाथी के अटूट साथ का प्रतीक बन गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 July 2026, 7:43 PM IST

Muzaffarnagar: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के बीच मुजफ्फरनगर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दिल्ली के तिलक नगर निवासी पति-पत्नी की जोड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ कांवड़ यात्रा कर रही है। दोनों शिवभक्त मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ के साथ परिक्रमा कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे अपने संकल्प के अनुसार भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

पत्नी की बीमारी के दौरान मांगी थी मन्नत

दिल्ली निवासी शिवम भोले ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी पत्नी शैफाली गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। उस कठिन दौर में उन्होंने बाबा भोलेनाथ से पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया था कि यदि उनकी पत्नी ठीक हो गईं तो वह कांवड़ यात्रा कर हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

कम जल लाएं, सेहत का रखें ध्यान; मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड़ियों को दी सलाह

हर की पैड़ी से उठाया पवित्र गंगाजल

शिवम के मुताबिक उन्होंने 22 जुलाई को हरिद्वार की हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल उठाया। अब दोनों कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे हैं, जहां तिलक नगर स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी करेंगे। उनका कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है।

यात्रा में पत्नी बनी पति का सहारा

शैफाली ने बताया कि पिछले वर्ष बीमारी के समय उनके पति ने उनके नाम से कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया था। इस बार उन्होंने भी पति के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा पूरी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जब शिवम के पैरों में तकलीफ होने लगी तो उन्होंने उनका सहारा बनकर कांवड़ उठाने में साथ दिया। दोनों ने मिलकर पूरी यात्रा करने का फैसला किया, जिससे उनका यह संकल्प और भी मजबूत बन गया।

मुजफ्फरनगर में सियासी बवाल: संजीव बालियान के घर के बाहर हंगामा, मारपीट और अवैध कब्जे के आरोपों पर गरमाई राजनीति

'भोलेनाथ की कृपा से मिला नया जीवन'

शैफाली ने बताया कि वह लंबे समय से किडनी और लीवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थीं। बीमारी के कारण उन्हें सामान्य रूप से खाना-पीना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  28 July 2026, 7:43 PM IST