
मां और उसके बेटे का फोटो (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: लखनऊ में शनिवार को मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सूरज गौतम के रूप में हुई थी, जो Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences में संविदा सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी हत्या अवैध संबंधों के शक और सामाजिक बदनामी के डर से की गई थी। डीसीपी Amit Kumar Anand के मुताबिक, पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल यादव और उसके नाबालिग चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
मां के रिश्तों से नाराज था आरोपी
पूछताछ में आरोपी अनिल यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और सूरज के बीच करीब तीन साल से करीबी संबंध थे। गांव में भी इस बात की चर्चा होती रहती थी। आरोपी का कहना है कि दो महीने पहले उसने अपनी मां और सूरज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव और गुस्से में रहने लगा।
देवर राजा ने प्यारी भाभी को फावड़े से काटकर मार डाला, सहारनपुर का यह मामला आपको अंदर तक हिला देगा
अनिल ने बताया कि उसने कई बार सूरज को घर आने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई और अपने नाबालिग चाचा को भी इसमें शामिल कर लिया।
शादी का बहाना, शराब और फिर हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सूरज को शादी समारोह में चलने का बहाना बनाकर बुलाया। रास्ते में उससे शराब मंगवाई गई और फिर गांव के बाहर झील किनारे एक खाली प्लॉट पर ले जाया गया। वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी।
97 प्रतिशत लड़कियों की अपनों ने ही लूटी इज्जत, यूपी की करोड़ों बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं
जब सूरज पूरी तरह नशे में हो गया, तब आरोपी अनिल ने पहले से छिपाकर रखा चापड़ निकालकर उस पर हमला कर दिया। सूरज जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ईंट और चापड़ से उसके सिर और चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद शादी में पहुंचे आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने खून से सने हथियार और मोबाइल खेत में फेंक दिए। दोनों ने अपने कपड़ों से खून के निशान साफ किए और फिर सामान्य दिखने के लिए उसी रात शादी समारोह में शामिल हो गए। इतना ही नहीं, पुलिस जांच के दौरान दोनों आरोपी घटनास्थल पर भी पहुंचे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। लेकिन तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
गांव में पहले से थी चर्चा
जानकारी के मुताबिक, सूरज अपनी मां और बड़े भाई के साथ ननिहाल में रहता था। परिवार के सभी सदस्य Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences में संविदा सफाईकर्मी थे। गांव में सूरज और आरोपी की मां के संबंधों को लेकर पहले से चर्चा होती रहती थी। यही वजह थी कि जब सूरज का शव मिला तो आरोपी की मां भी मौके पर पहुंचकर काफी देर तक रोती-बिलखती रही थी।
Location : Lucknow
Published : 11 May 2026, 7:39 AM IST