औरैया के इस घर में पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख रह गए सब हैरान

औरेया के जैतापुर गांव में एक घर को लेकर अचानक हलचल मच गई जब पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंची। छापेमारी के दौरान अंदर जो कुछ देखा गया, उसने सभी को हैरान कर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 March 2026, 5:03 PM IST
google-preferred

Auraiya: उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध गतिविधियों और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। औरैया जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इसके साथ ही 76 लीटर संदिग्ध केमिकल (तेजाब) भी जप्त किया गया है।

यह है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के  मुताबिक, यह पूरा मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव का है, जहां एक घर के अंदर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। वहीं इस कार्रवाही के बाद हड़कंप मच गया।

Noida News: अचानक क्यों फूटा लोगों का गुस्सा? सेक्टर-18 में गैस सिलेंडर को लेकर लगाया जाम, नारेबाजी कर कही ये बात

कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

यह घर दर्शन गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनमें 10 भरे हुए और 19 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके साथ ही 76 लीटर संदिग्ध केमिकल (तेजाब) भी जप्त किया गया है।

यूपी में बड़ी वारदात: बदायूं में HPCL प्लांट में सरेआम प्रबंधक और उप-प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, लखीमपुर से नोएडा तक सनसनी

अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक,  सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया दर्शन गैस एजेंसी, कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार के जैतापुर स्थित आवास पर छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में 10 भरे और 19 खाली, कुल 29 गैस सिलेंडर और 76 लीटर एसिड बरामद किया गया है।

फतेहपुर में रहस्यमयी मौतें: कर्ज, धमकी और खून से सना कमरा… सल्फास, ब्लेड और सुसाइड नोट ने बढ़ाई गुत्थी

आगे की कार्रवाई जारी 

मौके पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले की औरेया जिले से इस तरह के मामले सामने आ चुके है। इस तरह के बढ़ते मामलों ने साशन प्रशान की व्यवस्था पर फिर एक बार कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

Location : 
  • Auraiya

Published : 
  • 12 March 2026, 5:03 PM IST

Advertisement