बेटी ने सोचा- पापा मुंबई से चीज लेकर आएंगे, लेकिन महाराजगंज लौटी लाश; पढ़ें दिलदहलाने वाली वीडियो

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के एक मजदूर की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन में मौत हो गई। झांसी जीआरपी ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 4 January 2026, 7:52 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कमाई की आस लेकर परदेस गया एक मजदूर जब घर लौट रहा था, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। मुंबई से गोरखपुर आ रही ट्रेन में एक यात्री की मौत की खबर ने पूरे बृजमनगंज इलाके को गमगीन कर दिया। जैसे ही यह सूचना गांव पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई और पूरा क्षेत्र मातम में डूब गया।

मुंबई में करता था मजदूरी

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सौरहा टोला पिपरहना निवासी पंचम पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 51 वर्ष मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते वह लंबे समय से बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह काम से छुट्टी लेकर घर लौटने के लिए निकले थे।

कुशीनगर एक्सप्रेस से लौट रहे थे घर

परिजनों के अनुसार पंचम शुक्रवार को मुंबई से गोरखपुर आने वाली ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही वह घर पहुंचेंगे और सभी से मिलेंगे, लेकिन रास्ते में ही यह दुखद हादसा हो गया।

झांसी में मिली मौत की सूचना

झांसी जीआरपी पुलिस के अनुसार ट्रेन के जनरल कोच में पंचम अचेत अवस्था में पाए गए। जांच करने पर उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। रविवार को जीआरपी झांसी के रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने मृतक के स्वजनों को फोन पर इस घटना की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी

जीआरपी झांसी द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बृजमनगंज से मृतक के स्वजन झांसी के लिए रवाना हो गए हैं और देर रात तक शव के पिपरहना गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक पंचम के परिवार में दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। छोटे भाई अशोक कन्नौजिया ने बताया कि बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 4 January 2026, 7:52 PM IST

Advertisement
Advertisement