घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता की पति की पिटाई से हुई मौत, पति गिरफ्तार

रायबरेली घरेलू हिंसा की शिकार एक विवाहिता ने आज दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि पति के साथ मारपीट के बाद विवाहिता गंभीर हालत में इलाज के लिये अस्पताल भर्ती की गई थी जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 April 2026, 6:38 PM IST

Raebareli: रायबरेली घरेलू हिंसा की शिकार एक विवाहिता ने आज दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि पति के साथ मारपीट के बाद विवाहिता गंभीर हालत में इलाज के लिये अस्पताल भर्ती की गई थी जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का। मृतक महिला नीतू की मां राजवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का विवाह मानपुर गांव के रहने वाले अखिलेश के साथ हुआ था। दोनों ने अपनी रजामंदी से प्रेम विवाह किया था लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। राजवती ने पुलिस को बताया कि अखिलेश शराब पिया करता था। जिसका नीतू विरोध किया करती थी। इसी बात को को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था और मारपीट भी होती थी।

गोरखपुर: सहजनवां में स्मार्ट मीटर के नाम पर 500 रुपये की वसूली, ग्रामीणों का प्रदर्शन; जांच की मांग

तीन दिन पहले भट्टे पर जाने की बात को लेकर दोनों में कहां सुनी हुई। गुस्से में अखिलेश ने उसकी बेटी नीतू की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में नीतू को अस्पताल ले जाया गया। जहां जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ते हुए उसकी बेटी जिंन्दगी से जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। गुरबख्शगंज पुलिस ने आरोपी पति अखिलेश के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

राजस्थान की होनहार एसडीएम काजल मीणा 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

इस मामले में एडिशनल एसपी आलोक सिंह ने बताया कि थाना गुरबख्शगंज के मानपुर में पति पत्नी के बीच घरेलू हिंसा के चलते तीन दिन पहले मारपीट हुई थी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला की मां राजवती के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए अखिलेश को गिरफ्तार किया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Location :  Raebareli

Published :  17 April 2026, 6:38 PM IST