
थाना घिरोर, मैनपुरी
Mainpuri: जनपद मैनपुरी से पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अज्ञात युवक ने देर रात एक बाड़े में घुसकर 7 गौवंश को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम लपकवां की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि देर रात एक अज्ञात युवक चुपके से पशु बाड़े में घुसा और वहां बंधे गौवंश पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में चार गाय और तीन अन्य गौवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पशुओं की चीख-पुकार सुनकर जब पशु मालिक मौके पर पहुंचा और शोर मचाया, तो आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Mainpuri Crime: घर का ताला तोड़कर माल किया साफ, अब दे रहे धमकी
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पशु मालिक के अनुसार इस घटना से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तत्काल स्थानीय थाने में पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृत गौवंश को जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदकर दफनाया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Mainpuri News: क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, झोलाछाप इलाज या गंभीर लापरवाही ?
ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
Location : Mainpuri
Published : 28 April 2026, 12:59 PM IST
Topics : Animal Cruelty Cow Murder mainpuri Police Action UP News