
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल होने के लिए हुए रवाना
Maharajganj: राहुल गांधी ने बिहार के ऐतिहासिक शहर सासाराम (रोहतास) से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा राजधानी पटना तक पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य मकसद है जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और निर्वाचन आयोग द्वारा मतपत्रों में कथित हेरफेर के खिलाफ जनजागरण करना।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक का वोट सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से गिना जाए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस संघर्ष में आगे आएं और अपने अधिकारों की रक्षा करें।
तेजस्वी यादव ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के लिए जारी किया अभियान गीत, लोगों से की ये अपील
यात्रा के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था शामिल हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि “महराजगंज कांग्रेस कार्यकर्ता जननायक राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ेंगे।”
वोट चोरी को लेकर Rahul Gandhi की अगुवाई में पार्लियामेंट से EC दफ्तर तक मार्च करेंगे 300 सांसद
यात्रा में महराजगंज से शामिल होने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला प्रवक्ता गोपाल शाही, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, गनी भाई सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।
Bihar Election 2025: क्या मूलभूत सुविधाओं पर वोटरों की पसंद बदल रही है? यहां जानें असली सच
जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि मताधिकार पर हो रहे हमले को रोकने और जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए यह आंदोलन मील का पत्थर बनेगा।
Location : Maharajganj
Published : 17 August 2025, 2:58 PM IST