तेजस्वी यादव ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के लिए जारी किया अभियान गीत, लोगों से की ये अपील

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान में मोर्चा खोल दिया है। रविवार से सासाराम से शुरू हो रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को लेकर उन्होंने शनिवार को एक अभियान गीत जारी किया, जिसका उद्देश्य बिहार के लोगों को इस यात्रा से जोड़ना और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण करना है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 August 2025, 1:56 PM IST
google-preferred

Patna: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान में मोर्चा खोल दिया है। रविवार से सासाराम से शुरू हो रही 'मतदाता अधिकार यात्रा' को लेकर उन्होंने शनिवार को एक अभियान गीत जारी किया, जिसका उद्देश्य बिहार के लोगों को इस यात्रा से जोड़ना और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण करना है।

तेजस्वी यादव ने यह अभियान गीत इंटरनेट मीडिया पर साझा करते हुए जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। गीत की शुरुआत "किसी का अधिकार न छूटे, आजादी की अलख न टूटे, तेजस्वी सजग है, तेजस्वी सजग है" जैसी पंक्तियों से होती है, जो लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक और सतर्क रहने का संदेश देती है। गीत में आगे कहा गया है, "किसी का वोट न कटे, लोकतंत्र की अलख न बुझे, आओ बिहार, मिलकर तानाशाहों का सामना करें," जो चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ एकजुटता की अपील करता है।

तेजस्वी यादव ने 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "किसी का अधिकार न छूटे, आजादी की अलख न टूटे, किसी का वोट न कटे।" यह अभियान गीत न सिर्फ तेजस्वी को एक जागरूक और सतर्क नेता के रूप में प्रस्तुत करता है, बल्कि तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।

महागठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा के इशारे पर बिहार में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। यह कार्य विधानसभा चुनाव में हेराफेरी की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। महागठबंधन को आशंका है कि यदि इस तरह की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए घातक साबित हो सकती है।

“तू कबसे बाप बन गया…?” जब इरफान पठान ने हवा में लगाई अफरीदी को लताड़, जाने क्यों हुई थी बहस

राजद और उनके सहयोगी दलों का कहना है कि 'मतदाता अधिकार यात्रा' के माध्यम से वे गांव-गांव जाकर लोगों को उनके वोटिंग अधिकारों के प्रति सजग करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से बिना कारण न हटाया जाए। यह यात्रा लोकतंत्र को मजबूत करने और तानाशाही के खिलाफ जनमत तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Raebareli Crime: स्वतंत्रता दिवस के दिन फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरी घटना

Location :