लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप; जानिए क्या हुआ फैसला?
लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। राउस एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और 40 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। आरोपों के अनुसार, रेलवे की ग्रुप-डी नौकरियों के बदले जमीन ली गई थी।