हिंदी
INDIA block की बैठक सोमवार को होगी दिल्ली में (फोटो - Google)
नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA bloc की कल सोमवार को होने वाली बैठक को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। जहां कुछ दलों ने बैठक में शामिल न होने का फैसला लिया हैं वहीं बंगाल से ऋतब्रत बनर्जी के दावे से टीएमसी में खलबली मची हुई है। कई नेता बैठक में शामिल होने के लिये दिल्ली पहुंच चुके हैं जबकि कई नेताओं ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले। बैठक से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक के एजेंडे की तस्वीर भी अभी तक साफ नहीं हो सकी।
टीएमसी और ममता बनर्जी की परेशानी
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में बंगाल की सत्ता से हटने वाली टीएमसी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिये यह बैठक अहम मानी जा रही है लेकिन इससे ठीक पहले तृणमूल के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे ऋतब्रत बनर्जी के एक दावे ने टीएमसी और ममता बनर्जी को परेशान कर दिया है। बीरभूमि जिले से विधायक का बड़ा दावा करते हुए कहा है कि TMC के कई सांसद उनके संपर्क में है। यदि उनका यह दावा सही है तो यह ममता बनर्जी और टीएमसी के लिये सियासी तौर पर बेहद घातक साबित होने वाला है।
बनर्जी का खेल करेगा भाजपा को मजबूत
बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में मचे उथल-पुथल के बीच ऋतब्रत बनर्जी का दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य की भाजपा सरकार ने तृणमूल के बागी गुट के पांचों विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले कथित बगावत का यह मामला विधायकों यानि राज्य तक सीमित था लेकिन ऋतब्रत बनर्जी ने इसे सांसदों तक पहुंचा दिया है, जो टीएमसी के भविष्य के लिये घातक हो सकता है। उनका यह दावा भाजपा को राज्य से लेकर केंद्र तक और मजबूती दे सकता है।
कई दलों ने जतायी असमर्थता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्री प्रवक्ता जयराम नरेश ने इंडिया ब्लॉक की बैठक में 23 राजनीतिक दलों के शामिल होने की बात कही है। उन्होंने भी साफ किया है कि कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि इन दलों ने मोदी सरकार की उन नीतियों और कार्रवाइयों का कड़ा विरोध व्यक्त किया है, जो लाखों भारतीयों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही हैं, रोज संविधान पर हमला कर रही हैं, जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं।
सहयोगी दलों की नाराजगी
विपक्षी दलों की इस बैठक से ठीक पहले सहयोगी दलों की नाराजगी ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। डीएमके और आम आदमी पार्टी ने बैठक से दूरी बना ली है। बैठक को लेकर सीपीआई (M) की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीपीआई (M) महासचिव एम ए बेबी ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। एम ए बेबी का कहना है कि केरल में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप गठबंधन की मूल भावना के खिलाफ हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे समेत अन्य कई विपक्षी दल इस बैठक में शामिल होंगे।
Location : New Delhi
Published : 7 June 2026, 8:06 PM IST