DN Exclusive: खुली सिंचाई मंत्री महेन्द्र सिंह के दौरे की पोल, न दिखी जनता की पीड़ा और न इंजीनियरों का भ्रष्टाचार, बिना हकीकत जाने मंत्री ने थपथपायी भ्रष्ट अफसरों की पीठ
पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता इन दिनों भयानक बारिश और बाढ़ से परेशान है। दिखावे के नाम पर सूबे के सिंचाई मंत्री महेन्द्र सिंह हवा-हवाई दौरे कर रहे हैं। दो से चार घंटे में ये एक जिले का दौरा पूरा हो जा रहा। दौरे के नाम पर हेलीकाप्टर से हवा में निरीक्षण, अफसरों के साथ बैठक और फिर प्रेस वार्ता। कोरम पूरा। मंत्री क्यों बाढ़ पीड़ितों के बीच नहीं जा रहे? यह सवालों के घेरे में है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव: