महराजगंज बाढ़ VIDEO: रोहिन नदी के साथ लोगों का गुस्सा भी उफान पर, जनता बोली- हवा हवाई साबित हुआ सिंचाई मंत्री का दौरा, संकट जस का तस

जनपद में बाढ़ संकट के बीच रोहन नदी बीच सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह के बुधवार के दौरे को लेक स्थानीय जनता नाखुश है। आश्वासन के बावजूद भी राहत और बचाव कार्यों में कोई तेजी नजर नहीं आ रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 September 2021, 6:32 PM IST
google-preferred

महराजगंज: बाढ़ संकट से जूझ रहे जनपद के लोगों के संकट खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं। रोहिन नदी के साथ ही बाढ़ से त्रस्त लोगों का गुस्सा भी उफान पर है। सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने बुधवार को जनपद के बाढ़ ग्रस्ता क्षेत्रों का दौरा किया और इस दौरान राहत व बचाव के लिये कई आश्वासन दिये लेकिन मंत्री के निर्देशों के बाद भी गुरूवार को कोई टीम प्रभावित क्षेत्रों में नजर नहीं आयी। डाइनामाइट न्यूज से ग्रामीण ने कहा कि मंत्री का दौरा महज हवा-हवाई ही साबित हुआ।

सिचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने कल अपने दौरे के दौरान बाढ़ पर अफसरों से जानकारी लेने के बाद कई आदेश दिये थे। मंत्री ने अफसरों को प्रभावित गावों में जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को हर सम्भव मदद देने के निर्देश दिये थे। लेकिन मंत्री के जाने के एक दिन बाद ही धरातल हालत जैसे के तैसे ही देखने को मिले।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हालात बद से बदतर हैं। लोग घर छोड़कर बंधे पर रात गुज़ारने को मजबूर हैं। खौफ में रात गुजार रहे पीड़ितों की न तो कोई सुध ले रहा है और नहीं उन तक किसी भी तरह की राहत सामग्री पहुँच रही है। कागजो में भले कई चीजें ठीक हों लेकिन जमानी हकीकत काफी अलग और दिक्कतों से भरी है। 

रोहिन नदी के बढते जलस्तर से लोगों में काफी दहशत है। लोग एक-एक पल गुजारने गुजारने जैसे तैसे गुजार रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग अफसर अभी यहां नहीं पहुंचे। राहत सामग्री भी इन लोगों के लिये दूर की कोड़ी नजर आ रही है।

Published : 
  • 2 September 2021, 6:32 PM IST

Advertisement
Advertisement