हिंदी
महराजगंज: शनिवार को महराजगंज जिले में गोरखपुर मंडल के प्रभारी और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हो रहा है। शनिवार को पूरा दिन जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएगे।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले शनिवार सुबह 9.30 बजे जहाज से गोरखपुर में उतरेंगे। वहां से वो महराजगंज के लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आएंगे।

उसके बाद जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकत करने के बाद वो महालक्ष्मी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलत होंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।
फिर चेहरी में बाढ़ नियंत्रण के कार्यो का समीक्षा करेंगे और जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण के लिए सिसवा ब्लॉक के गाँवो का दौरा करेंगे।
इस सबके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सदर ब्लॉक के पीपरा रसूलपुर में शाम 7 बजे अपना अंतिम कार्यक्रम चौपाल करेंगे। जिसके बाद वो गंतव्य स्थान को प्रस्थान करेंगे। इनके कार्यक्रम को देखते हुए सिंचाई विभाग के कई अफसर तैयारियों में जुट गए है।
Published : 15 June 2022, 7:01 PM IST
Topics : Maharajganj Swatantra Dev Singh uttar pradesh उत्तर प्रदेश जल शक्ति बाढ़ नियंत्रण मंत्री महराजगंज सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह