हिंदी
पनियरा (महराजगंज): उत्तर प्रदेश में महराजगंज सहित 42 जिले हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बरसात के पूर्व सभी तटबंधों का विधिवत मरम्मत कराया जाए। आने वाले बरसात में संभावित बाढ से बचाव की तैयारियों को लेकर लेकर सूबे के जल शक्ति सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने आज महराजगंज का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण कर कई जरूरी निर्देश दिये।

महराजगंज के फरेन्दा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे डॉ महेन्द्र सिंह ने महराजगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद पनियरा क्षेत्र के रोहिन नदी के किनारे संवेदनशील जर्दी डामरा के तटबन्धों का स्थलीय निरीक्षण किया।

डॉ महेन्द्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि बन्धे को मानक अनुरुप मरम्मत कार्य कराए जाएं साथ ही जिन स्थानों पर रैटहोल व रैनकट हैं, उन्हें भी बेहतर कराया जाए ताकि आने वाले बरसात में बाढ़ का सामना ना करना पड़े।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
Published : 4 June 2021, 5:21 PM IST
No related posts found.