महराजगंज: शहीद पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचे डीएम, सांसद, पूर्व मंत्री व कई राजनीतिक दलों के नेता, दी श्रद्धांजलि
कश्मीर के आंतकी हमले में शहीद हुए महराजगंज जिले के फरेन्दा क्षेत्र के हरपुर गांव के वीर जवान पंकज त्रिपाठी के घर शाम 5 बजे के करीब जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, सांसद पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी पहुंचे। इनके अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता भी यहां पहुंचे। सभी ने वीर शहीद की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव..