हिंदी
महराजगंज: कश्मीर के आंतकी हमले में शहीद हुए महराजगंज जिले के फरेन्दा क्षेत्र के हरपुर गांव के वीर जवान पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब तमाम लोगों का जमावड़ा लगा।

इनमें जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, भाजपा सांसद पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय शामिल रहे।

इनके अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता भी यहां पहुंचे। सभी ने वीर शहीद की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, हिंदु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के सदस्य शरदेंदु पांडेय, कांग्रेस नेता त्रिभुवन मिश्रा, राकेश गुप्ता भी यहां पहुंचे औरवीर शहीद के परिजनों से मुलाकात की।

सभी ने शहीद के परिजनों को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
Published : 15 February 2019, 6:17 PM IST
Topics : MRJ Pankaj अमरनाथ उपाध्याय जम्मू कश्मीर पंकज चौधरी पंकज त्रिपाठी पुलवामा आतंकी हमला महराजगंज श्रद्धांजलि
No related posts found.