हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में चार अलग अलग लुक्स में दिखेंगे। आमिर की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। यह फिल्म टॉम हैंक्स की फॉरेस्ट गम्प की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इसमें आमिर के अपोजिट करीना नजर आएंगी।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आमिर-करीना 4-5 अलग-अलग लुक्स में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन के साथ ही आमिर ने कई लुक्स पर रिसर्च की है। टाइम फ्रेम के हर पार्ट के लिए एक्टर्स के 4-5 अलग लुक होंगे। किरदारों के आउटफिट, कल्चर, लुक्स पर ध्यान दिया जाएगा।

पहले शेड्यूल के शुरू होने से पहले पूरा लुक टेस्ट भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी। तीन शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग करने का प्लान है। हर एरा के लिए आमिर खान अलग अलग लुक अपनाएंगे। फिल्म 70 के दशक से शुरू होगी और वर्तमान में खत्म होगी। इमरजेंसी से करगिल वार तक, पुलवामा आतंकी हमले से उरी हमले तक और सरकार का बदलना, लाल सिंह चड्ढा में सोशल और पॉलिटिकल मामले से जुड़े पिछले पांच दशक के बड़े हाईलाइट दिखाए जाएंगे। (वार्ता)
Published : 16 July 2019, 5:57 PM IST
Topics : Aamir khan आमिर खान उरी हमला करगिल वार करीना कपूर पुलवामा आतंकी हमला फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन लाल सिंह चड्ढा
No related posts found.