बाढ़ के पानी में अचानक दिखा 5 फुट का मगरमच्छ, वीडियो सामने आते ही गांव में मचा हड़कंप
हमीरपुर के हरेठा गांव में बाढ़ के पानी के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसमें मगरमच्छ धूप सेंकता नजर आ रहा है।