विदेश सचिव विक्रम मिसरी की नेपाल यात्रा: भारत-नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती, ओली की भारत यात्रा की तैयारी!
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात की, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। मिसरी की यह यात्रा भारत-नेपाल के ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।