Vande Bharat News: बनारस स्टेशन से शुरू हुई चार वंदे भारत ट्रेनों की यात्रा, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। लॉन्च के दौरान यात्रियों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल गूंजा दिया।