Vande Bharat News: बनारस स्टेशन से शुरू हुई चार वंदे भारत ट्रेनों की यात्रा, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। लॉन्च के दौरान यात्रियों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल गूंजा दिया।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 8 November 2025, 9:08 AM IST
google-preferred

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर स्टेशन परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि वंदे भारत ट्रेनें भारत की आधुनिकता, आत्मनिर्भरता और विकास का प्रतीक हैं। इन ट्रेनों के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने और यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने का लक्ष्य है।

किन-किन रूटों पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

नई शुरू की गई चार वंदे भारत ट्रेनें निम्नलिखित मार्गों पर संचालित होंगी

  • बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

इन नई ट्रेनों से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही यह ट्रेनों धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेंगी।

Vande Bharat news

शुरू हुई चार वंदे भारत ट्रेनों की यात्रा (Img source: Google)

बनारस-खजुराहो वंदे भारत

बनारस से खजुराहो तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को फिलहाल 8 कोचों के साथ चलाया जा रहा है। आगे यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान विंध्याचल, प्रयागराज और चित्रकूटधाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर को मिली करोड़ों की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज का किया उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस केवल 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। इससे इन शहरों के बीच संपर्क और व्यापार दोनों को मजबूती मिलेगी।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी, जो केवल 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पंजाब के बठिंडा और पटियाला जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेगी। इससे उत्तर भारत में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

खुशखबरी: “वंदे भारत एक्सप्रेस” अब हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी, जानिए टाइमिंग

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस दक्षिण भारत की यात्राओं को और तेज बना देगी। यह ट्रेन पारंपरिक रूट की तुलना में यात्रा समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्री मात्र 8 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी कर सकेंगे।

पीएम मोदी बोले, “वंदे भारत नई भारत की रफ्तार है” ट्रेनों को रवाना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज देश वंदे भारत के जरिए एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। यह ट्रेनें न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ा रही हैं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता की मिसाल भी हैं।” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के हर बड़े स्टेशन से वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी, जो विकास की रफ्तार को और तेज करेंगी।

Location : 
  • Varanasi

Published : 
  • 8 November 2025, 9:08 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement