क्या है नैनीताल में होने वाला ‘मेगा प्लान’… जिसके लिए राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन ने कसी कमर?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्किट हाउस में हुई बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बैठने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।