‘कांवड़ियों को उपद्रवी कहने का झूठ?’ सपा सांसद राम गोपाल यादव का तीखा पलटवार
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कांवड़ियों को उपद्रवी और आतंकवादी बताने की कोशिश करने वालों की आलोचना की थी, अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने खुलकर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को “झूठा और भ्रामक” करार दिया।