वही कातिल, वही मुद्दई, वही मुंशिफ? राम मंदिर चढ़ावा घोटाले ने खड़े कर दिए बड़े सवाल
अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी का मामला अब बड़ा सवाल बन गया है। आरोपों के घेरे में आए जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों रुपये के गबन की चर्चाओं के बीच एसआईटी जांच शुरू हो चुकी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन लोगों पर सवाल हैं, क्या उनके रहते जांच निष्पक्ष हो पाएगी?