Nainital Rain: नैनीताल भारी बारिश के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी 13 अगस्त तक बंंद
नैनीताल जिले में भारी बारिश के मद्देनजर 13 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है। संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध और तेज नदी बहाव जैसी आपदा जोखिमों को देखते हुए लिया गया है।