हिंदी
प्रतीकात्मक छवि्
Nainital: लगातार हो रही भारी बारिश और आगामी 13 अगस्त को भी जिले सहित राज्य के कई क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी वंदना ने सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 अगस्त, बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, जलभराव और नदीनालों में तेज बहाव जैसी आपदाओं के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा नियंत्रण तथा राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05942-231178, 05942-231179 या टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
Location : Nainital
Published : 13 August 2025, 4:03 AM IST