नैनीताल में CM Dhami का जनसंवाद: समस्याएं सुनते ही मौके पर दिए कार्रवाई के आदेश
नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान लोगों में उम्मीदों की लहर दिखी। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन पर सीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पंगोट–देचौड़ी सड़क अनुमोदन से ग्रामीणों में खुशी छा गई। स्कूल भवन और स्टाफ की मांग पर भी तुरंत आदेश जारी किए गए।