Aligarh News: प्रॉपर्टी विवाद में बाप-बेटे की हत्या से उबाल, गुस्साए परिजनों को समझाने में जुटी पुलिस
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बाप-बेटे की डबल मर्डर से हालात तनावपूर्ण हो गए। घायल पिता की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद परिजनों ने बरौला बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।