Gorakhpur: थाना चिलुआताल पुलिस ने महज 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चियों को किया सकुशल बरामद
जनपद के थाना चिलुआताल क्षेत्र से गुरुवार को दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता हो जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए केवल 2 घंटे के भीतर दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।