Uttrakhand News: UKPSC कैलेंडर जारी, बड़ी भर्तियां गायब; छात्रों में निराशा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए भर्ती कैलेंडर ने युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कैलेंडर में ज्यादातर प्रवक्ता परीक्षाओं को जगह दी गई है, जबकि पीसीएस, एई, जेई और समीक्षा अधिकारी जैसी प्रमुख भर्तियों का कोई जिक्र नहीं है।