हिंदी
रायबरेली: रविवार 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली यूपीपीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा के लिए करीब पौने छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि दो पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमे 12 सेंटर रायबरेली सदर क्षेत्र 2 सेंटर लालगंज व 1 सेंटर डलमऊ कस्बे में बनाये गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन व सुरक्षा पूर्ण करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सेंटरों की जांच की गई है।
गौरतलब है कि पेपर लीक जैसी गड़बड़ी की आशंकाओं से बचने के लिए पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा दो बार स्थगित की जा चुकी है। बाद में परीक्षा दो दिन नॉर्मलाइजेशन के फार्मूले के तहत कराए जाने का फैसला लिया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अभ्यर्थियों ने इसके खिलाफ लंबा आंदोलन किया था। अभ्यर्थियों के आंदोलन के चलते आयोग बैक फुट पर आया था। सीएम योगी आदित्यनाथ की सलाह पर आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग मानते हुए परीक्षा वन डे वन शिफ्ट में कराए जाने का फैसला किया था।
आयोग की यह परीक्षा कल रविवार 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा को लेकर आयोग के साथ ही यूपी सरकार ने भी पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावे किए हैं। परीक्षा के लिए तकरीबन पौने छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
Published : 21 December 2024, 2:57 PM IST
Topics : DynamiteNews examination centers HindiNews inspection ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist PCS Exam Raebareli police TrendingNews