चाईबासा की सड़कों पर आधी रात को गूंजी ढोल-ताशों की आवाज, पारंपरिक हथियारों के साथ उतरे युवा तो थम गईं सबकी निगाहें!
चाईबासा में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के नेतृत्व में पंचमी मुहर्रम का पारंपरिक जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उर्दू लाइब्रेरी चौक से रमजान सैलून चौक तक निकले जुलूस में युवाओं ने लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन किया। कमेटी ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।