पश्चिम एशिया में गहराया संकट: ओमान तट के पास टैंकर पर वार, भारतीय दूतावास ने बचाई जान
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ओमान तट और होर्मुज जलडमरूमध्य में कच्चे तेल के टैंकरों पर मिसाइल हमले हुए हैं। कुवैती टैंकर पर हुए हमले के बाद ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने त्वरित कार्रवाई कर 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।