प्रो. दीवान सिंह रावत को INSA का फेलो सम्मान, उत्तराखंड को रसायन विज्ञान में 46 साल बाद उपलब्धि
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को INSA द्वारा ‘फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी’ सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें मेडिसिनल केमिस्ट्री और पार्किंसन रोग पर उनके शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। यह उत्तराखंड को रसायन विज्ञान में 46 वर्षों बाद मिली ऐतिहासिक उपलब्धि है।