MSP बढ़ा लेकिन किसान परेशान, टिकैत ने सरकार की खरीद नीति पर उठाए गंभीर सवाल
मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने मक्का MSP बढ़ाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कीमत बढ़ाना काफी नहीं, सरकार को खरीद की गारंटी देनी होगी। किसान 1200-1400 रुपये क्विंटल में फसल बेचने को मजबूर हैं और विदेश से आयात पर भी सवाल उठ रहे हैं।