रुद्रप्रयाग में चलती बस पर गिरा पहाड़ी से विशाल बोल्डर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान, मची चीख-पुकार
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के रेंटोली के पास चलती बस पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पहाड़ों में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।