Indian Democracy

मतमारी और हकमारी का आरोप: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, चुनावी भ्रष्टाचार को लेकर जमकर बरसे सपा अध्यक्ष
मतमारी और हकमारी का आरोप: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, चुनावी भ्रष्टाचार को लेकर जमकर बरसे सपा अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी के बयानों के बाद अखिलेश ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा फर्जी मतदाता, वोट कटौती, और ईवीएम में गड़बड़ी जैसे हथकंडों से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है। रामपुर और कुंदरकी के आंकड़े शेयर करते हुए उन्होंने भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया और जनता से जागरूक रहने की अपील की।