‘एक तस्वीर और छिड़ गया कूटनीतिक संग्राम’! SCO फ्रेम से मोदी गायब, पाकिस्तान की एडिटिंग पर शिंदे का वार
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक की एक ग्रुप फोटो को एडिट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई तस्वीर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया दी।