थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर भड़की हिंसा, 19 की मौत, भारत ने जारी की एडवाइजरी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। भारी गोलीबारी और तोपों की आवाज़ों से सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है। अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों के लिए कड़ी यात्रा चेतावनी जारी की है।