गोरखपुर में सपा नेत्री Kajal Nishad समेत कई नेता House Arrest, सियासी माहौल गरम
गोरखपुर में गीडा क्षेत्र के प्रदूषण, गिरते जलस्तर और मजदूर-किसान से जुड़े मुद्दों को लेकर होने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस ने सपा नेत्री Kajal Nishad समेत कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर उनके घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया।