गोरखपुर में व्यापारियों की शिकायतों पर DM सख्त, जर्जर तारों से लेकर खराब सड़क तक… अधिकारियों को मिला ये निर्देश
गोरखपुर में व्यापार बंधु की बैठक के दौरान व्यापारियों ने जर्जर बिजली के तार, बाजारों में सफाई, शौचालय और खराब सड़कों समेत कई समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई कर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रमुख बाजारों में पांच नए शौचालय बनाने की भी जानकारी दी गई।