Bihar News: इंस्टाग्राम विवाद से भड़की हिंसा, चाकूबाजी में छात्र की मौत, सात लोग घायल
बिहार के गोपालगंज जिले में इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विशंभरपुर थाना क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें एक छात्र ऋतिक कुमार की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।