हिंदी
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में रविवार को मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के भाई को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही मुखिया के भाई को मृत घोषित कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक की पहचान जिले के थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में की गई है। वह वृंदावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई थे।
जानकारी के अनुसार वृंदावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह मीरगंज शहर के पावर हाउस के समीप बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और सतेंद्र सिंह को नजदीक से गोली मार दी और आसानी से फरार हो गए। गोली लगने से सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया। जहां सतेंद्र सिंह की मौत हो गई
बता दें कि 20 दिन पूर्व ही ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के झिरवा पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब वृंदावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आम लोग प्रशासन के प्रति तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 2 February 2025, 4:00 PM IST
Topics : criminals Former chief s brother Gopalganj HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist murder police shot TrendingNews