रामपुर से गिरफ्तार, फिर 170 किलोमीटर दूर गाजियाबाद कोर्ट में आजम खान को किया पेश, स्पेशल कोर्ट से ED ने मांगी रिमांड!
रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया। अब ED की रिमांड मांगने और अदालत के फैसले पर सबकी नजर है।