पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई रामयश सिंह को अंतिम विदाई; बड़ी संख्या में राजनेता, अफसर, पत्रकार और गणमान्य लोग रहे मौजूद
बिहार के डीआईजी रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के पिता रामयश सिंह को मंगलवार को लखनऊ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजनेता, अफसर, पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।