UP Weather Update: कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, इस दिन बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से गर्मी और उमस ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि 30 अगस्त से प्रदेश में बारिश का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के संकेत हैं, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।