चंदौली: दुर्गा पूजा पंडाल के पास बाइक पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों तरफ से लात-घूंसे चलते दिख रहे हैं, जबकि भीड़ तमाशबीन बनी रही।