Uttarakhand News: हरबर्टपुर पुलिस का बड़ा अभियान, बाइक से शोर मचाने वालों की लगी क्लास; पढे़ं पूरी खबर
विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। मॉडिफाइड साइलेंसर, फर्जी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और अधूरे कागजों वाले चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।