नैनीताल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे, प्रमुख स्थलों का निरीक्षण करेंगे और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करेंगे।